dailyindiatimes.online

DAILY INDIATIMES

MUMBAI: मुंबई में WAVE समिट में PM मोदी:बोले- यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां युवा एक आइडिया के जरिए क्रिएटिव वर्ल्ड के साथ जुड़ेगा

Spread the love

PM NARENDRA MODI/MUMBAI/DAILY INDIATIMES/01.05.2025

मोदी की स्पीच की बड़ी बातें…भारतीय सिनेमा ने भारत को कोने-कोने तक पहुंचाया प्रधानमंत्री ने कहा- आज 1 मई है। आज से 112 साल पहले 3 मई, 1913 को भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी, इसके निर्माता दादासाहेब फाल्के जी थे और कल ही उनकी जन्म-जयंती थी। बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है।दिग्गजों को डाक टिकट के माध्यम से याद किया मोदी बोले- आज WAVES में इस मंच पर हमनें भारतीय सिनेमा के अनेक दिग्गजों को डाक टिकट के माध्यम से याद किया है। बीते वर्षों में मैं कभी गेमिंग वर्ल्ड, कभी म्यूजिक की दुनिया के लोगों से, फिल्म मेकर्स से मिला, कभी स्क्रीन पर चमकने वाले चेहरों से मिला। इन चर्चाओं में अक्सर भारत की क्रिएटिविटी, कैपेबिलिटी और ग्लोबल कोलाबरेशन की बातें उठती थीं।ये क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड का सही समय लाल किले से मैंने ‘सबका प्रयास’ की बात कही है।

आज मेरा ये विश्वास और पक्का हो गया है कि आप सभी का प्रयास आने वाले वर्षों में WAVES को नई ऊंचाई देगा। ये क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड का सही समय है। आज जब दुनिया स्टोरी-टेलिंग के नए तरीके ढूंढ रही है। तब भारत के पास हजारों वर्षों की अपनी कहानियों का खजाना है। और ये खजाना टाइमलैस है, थॉट प्रो-वॉकिंग और ट्रुली ग्लोबल है।

मुंबई में WAVE समिट में PM मोदी:बोले- यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां युवा एक आइडिया के जरिए क्रिएटिव वर्ल्ड के साथ जुड़ेगा

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) को संबोधित करते हुए कहा, आज मुंबई में 100 से अधिक देशों के आर्टिस्ट, इंवेस्टर्स और पॉलिसी मेकर्स एक साथ एक ही छत के नीचे एकत्र हुए हैं। एक तरह से आज यहां ग्लोबल टैलेंट और ग्लोबल क्रिएटिविटी के एक ग्लोबल इको-सिस्टम की नींव रखी जा रही है।PM ने कहा- WAVES ये सिर्फ एक छोटा सा नाम नहीं है। ये एक लहर है – कल्चर की, क्रिएटिविटी की, यूनिवर्सल कनेक्ट की। यह एक ऐसा ग्लोबल प्लेटफॉर्म है, जो आप जैसे हर आर्टिस्ट, हर क्रिएटर का है। जहां हर कलाकार, हर युवा एक नए आइडिया के साथ क्रिएटिव वर्ल्ड के साथ जुड़ेगा।भारत में ऑरेंज इकोनॉमी का उदय काल मोदी बोले- ये भारत में ऑरेंज इकोनॉमी का उदय काल है। कंटेंट, क्रिएटिविटी और कल्चर, ये ऑरेंज इकोनॉमी की तीन धुरी है। भारतीय फिल्मों की पहुंच अब दुनिया के कोने-कोने में पहुंच रही है। आज 100 से अधिक देशों में भारतीय फिल्में रिलीज होती हैं। इसलिए आज बड़ी संख्या में विदेशी दर्शक भारतीय कंटेंट को सब टाइटल्स के साथ देख रहे हैं।भारत में OTT में 10 गुना वृद्धि देखी गई भारत में OTT में 10 गुना वृद्धि देखी गई है। स्क्रीन का आकार भले ही छोटा हो रहा है, लेकिन इसका दायरा अनंत है। स्क्रीन छोटी होती जा रही है, लेकिन संदेश बड़ा है। आज भारत फिल्म प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट, गेमिंग, फैशन और म्यूजिक का ग्लोबल हब बन रहा है।एनिमेशन और ग्राफिक इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा अवसर लाइव कंसर्ट से जुड़ी इंडस्ट्री के लिए अनेक संभावनाएं हमारे सामने हैं। आज ग्लोबल एनिमेशन मार्केट का साइज 430 बिलियन डॉलर से ज्यादा का है, अनुमान है की अगले 10 सालों में ये दोगुना हो सकता है। ये भारत की एनिमेशन और ग्राफिक इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा अवसर है।PM Modi Mumbai Visit: महाराष्ट्र दिवस के मौके पर मुंबई में होंगे पीएम मोदी, क्या है WAVES 2025 जिसका आज होगा आगाज


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *