अर्चना शर्मा BHARATPUR/ DAILY INDIATIMES/2 जून 2025

राजस्थान: पड़ोसी और उसके 3 साथियों ने रेप से नाबालिग 5 महीने की गर्भवती, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार

Bharatpur Gangrape: भरतपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोसियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मथुरा गेट थाना क्षेत्र में मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता 15 साल की है। आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। पांच महीने की गर्भवती होने पर मामला खुला है। पुलिस का कहना है कि परिवार को न्याय दिलाएंगे।
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर से चौंकाने वाला मामला तथ्य सामने आया है। यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोसियों ने गैंगरेप किया गया था।यह घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की डर के मारे चुप रही। अब इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। युवती पांच महीने की गर्भवती है।

मजदूर पिता ने बताया पूरा प्रकरणबताया जा रहा है कि पीड़िता के परिवार वाले सदमे में हैं। मजदूर पिता अपनी बेटी को देखकर रो पड़ते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2024 में वह काम पर गए थे। उनकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने चाकू दिखाकर उसके साथ रेप किया। लड़के ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस डर से नाबालिग ने किसी को कुछ नहीं बताया।
